Ghaziabad Crime News: सिर में गोली लगा अधिवक्ता का शव बरामद, लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद

उत्तर प्रदेशGhaziabad Crime News: सिर में गोली लगा अधिवक्ता का शव बरामद, लाइसेंसी...

Date:

गाजियाबाद। थाना कवि नगर इलाके के रहने वाले एक अधिवक्ता का संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगा शव मिला है। मृतक अधिवक्ता के सर में गोली लगी थी। वहीं पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ है। इसकी सूचना मृतक के परिजनों की ओर से स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर तत्काल प्रभाव से पहुंची पुलिस ने मृतक अधिवक्ता शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की गहन जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक अधिवक्ता का नाम आशीष त्यागी है और वह घर में अकेले था। घर के सदस्य किसी आयोजन में गए थे। जब आज परिजन वापस लौटे तो घर के अंदर अधिवक्ता आशीष त्यागी का खून से लथपथ शव पड़ा था।

Read also: Sri Lanka Crisis Live Updates: इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा श्रीलंका, जनता हिंसा के रास्ते पर

मिली जानकारी के अनुसार थाना कवि नगर इलाके में आशीष त्यागी पुत्र राकेश त्यागी पेशे से अधिवक्ता है। अपने परिवार के साथ रहते थे। घर के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में किसी आयोजन में गए थे। वापस लौटने पर जब घर वालों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया तो उन्हें जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्हें शक हुआ और दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो खून से लथपथ आशीष का शव पड़ा था।आशीष त्यागी के सिर में गोली लगी हुई थी और लाइसेंसी पिस्टल आशीष के पास पड़ी थी। जैसे ही घर वालों ने यह देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या मान रही है। हालांकि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
घटना की जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि अधिवक्ता आशीष के घरवालों की तरफ से इस तरह की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आशीष के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर और खोखा बरामद हुआ है। आशीष त्यागी घर पर अकेले थे। घर के सदस्य बाहर गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...