मोदी जी के गढ़ में भाजपा के छात्र संगठन का सफाया, NSUI-सपा का झंडा लहराया

उत्तर प्रदेशमोदी जी के गढ़ में भाजपा के छात्र संगठन का सफाया, NSUI-सपा...

Date:


मोदी जी के गढ़ में भाजपा के छात्र संगठन का सफाया, NSUI-सपा का झंडा लहराया

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी का सफाया हो गया है। वाराणसी में स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापविद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और समाजवादी पार्टी की छात्र यूनिट के पैनल को बड़ी कामयाबी मिली है। एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 6 संकाय प्रतिनिधि पदों पर कब्ज़ा किया है।

8 में 6 पर NSUI का कब्ज़ा, सपा के विमलेश बने अध्यक्ष
काशी विद्यापीठ में कुल 8 संकाय हैं, जिनमें से 6 पर एनएसयूआई ने कब्ज़ा कर लिया है। एनएसयूआई के संदीप पाल उपाध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं प्रफुल्ल पांडेय महामंत्री बने हैं। सपा की छात्र यूनिट की विमलेश यादव अध्यक्ष चुने गए हैं।

खाली रहा ABVP का हाथ
वाराणसी पहले से ही भाजपा-आरएसएस का गढ़ रहा है. फिर प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण वाराणसी पर सबकी नजर रहती है। हिन्दू धार्मिक स्थल होने के कारण बीजेपी को हमेशा उसका फायदा मिलता रहा है। लेकिन अखिल भारतीय विद्या परिषद का बनारस में एक भी सीट नहीं जीत सकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related