BJP leader murder : चुनावी रंजिश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सपा विधायक के करीबियों पर आरोप

उत्तर प्रदेशBJP leader murder : चुनावी रंजिश में भाजपा नेता की गोली मारकर...

Date:

मेरठ। मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के कुआं खेड़ा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने देर रात हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक युवक भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है और हत्या का आरोप सपा विधायक के करीबी युवकों पर लगा रहा है। बताया जा रहा है कि हत्या चुनावी रंजिश में की गई है। आरोप है कि गोली मारने वाले युवक दूसरे समुदाय के हैं।

Also Read : Mukhtar Ansari : पूर्वाचल की अपराध दुनिया का ‘राबिन हुड’ जिसे था इमेज मेकओवर का बड़ा क्रेज

पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गोली लगने से घायल भाजपा नेता ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भाजपा नेता के हत्या की जानकारी पर देर रात भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक ने मृतक भाजपा नेता के परिजनों को सांत्वना दी। भाजपा नेता की हत्या से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। मृतक भाजपा नेता का नाम विवेक त्यागी है और वो परीक्षित गढ़ के रहने वाले है।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पूछताछ के लिए उठाया है। मृतक भाजपा नेता के परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने भाजपा नेता को रास्ते में रोककर पेट में सटाकर दो गोली मारी। घटना मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के कुआं खेड़ा गांव का के पास की है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं हत्याकांड से किला परीक्षितगढ़ में आक्रोश है।

Also Read : Meerut News : ये मेडिकल कालेज है प्यारे! CM Yogi नहीं सुधार पाए व्यवस्था तो आप हम कौन होते हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...