विकास दूबे स्टाइल में एक और एनकाउंटर, अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोप लखनऊ में हुआ ढेर

उत्तर प्रदेशविकास दूबे स्टाइल में एक और एनकाउंटर, अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य...

Date:


विकास दूबे स्टाइल में एक और एनकाउंटर, अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोप लखनऊ में हुआ ढेर

लखनऊ: अजीत सिंह हत्याकांड में शामिल रहे मुख्य आरोपी शूटर गिरधारी विश्वकर्मा को लखनऊ पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया। ये एनकाउंटर लखनऊ के विभूति खंड में ‘विकास दुबे’ स्टाइल में हुआ। जानकारी के अनुसार दिल्ली में आत्मसमर्पण कर चूका गिरधारी पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान सोमवार सुबह मारा गया।

दिल्ली में किया था आत्मसमर्पण
गिरधारी ने दिल्ली में आत्मसमर्पण किया था और अब ‘विकास दुबे’ स्टाइल में ही उसका एनकाउंटर हुआ है। दिल्ली में सरेंडर के बाद पुलिस गिरधारी को लखनऊ ले आई थी। कोर्ट से इजाजत के बाद गिरधारी 13 से 16 फरवरी तक के लिए पुलिस की कस्टडी रिमांड पर था।

हथियारों की बरामदगी कराने ले गयी थी पुलिस
रविवार रात पुलिस अजीत सिंह की हत्या में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए गिरधारी को विभूति खंड लेकर गई थी। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान गिरधारी ने गाड़ी से उतरने के दौरान भागने की कोशिश की। उसने सब इंस्पेक्टर अख्तर उस्मानी की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और सरेंडर करने को कहा। खुद को घिरा हुआ देख गिरधारी फायरिंग करने लगा, इस दौरान पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। गोली लगने के बाद गिरधारी को पास में लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिस्ट्री शीटर अजीत सिंह को मारी थी गोली
जनवरी माह में मऊ जिले के ब्‍लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और हिस्ट्री शीटर अजीत सिंह की राजधानी लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजीत सिंह आजमगढ़ जिले के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्‍याकांड में गवाह था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...