उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा इलाके में बने पौराणिक चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन को जा रहे भक्तों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलट गई जिसमें में 9 लोगों लोगों के मरने खबर है जबकि काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने घायलों को पास के अस्पतालों में एडमिट कराया है. मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए हैं.
जानकारी के मुताबिक इटौंजा से कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली पर सवार चंद्रिका देवी के दर्शन करने जा रहे 50 श्रद्धालु ट्राली पलटने से तालाब में जा गिरे। हादसे में मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई है, ट्राली पलटने और लोगों के मरने की खबर से इलाके में कोहराम मच गया. फ़ौरन ही लोगों को तालाब से निकालने की कोशिश हुई लेकिन ट्रॉली चूँकि खचाखच भरी हुई थी इसलिए लोग एक दूसरे पर जा गिरे और तालाब में उन्हें उठने का मौका नहीं मिल सका जिसकी वजह से नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने लोगों की मदद से लोगों को तालाब से निकाल कर करीब के अस्पतालों में भर्ती कराया जिनमें 12 लोगों की गंभीर रूप से चोटें आयी हैं.
जानकारी के मुताबिक सीतापुर जिले के रहने वाले छुन्नन नाम के एक शख्स के बेटे का मुंडन संस्कार होना था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ़्तार काफी तेज थी और इसी दौरान जब उसके करीब से एक तेज रफ्तार ट्रक गुजरा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सीधे तालाब में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए DM और SSP तत्काल मौके पर पहुँचने के निर्देश दिए।

