गाजियाबाद। पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस वक्त मिली । जब साइबर सेल टीम ने एक ऐसे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जोकि पब जी गेम खेलने वाले बच्चों को लेवल पार कराने के लिए पब जी टूल गन बेचे जाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया करता था। पुलिस के मुताबिक अभी तक यह शख्स पिछले 2 साल के अंदर सैकड़ों बच्चों से करीब 50 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे सेकरीब 2 लाख रुपये की कीमत की सोने की चैन ,1 पैन कार्ड ,3 आधार कार्ड, 2 एटीएम कार्ड के अलावा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
Also Read : Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्की का काउंटडाउन शुरू
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी एवं साइबर सेल टीम के प्रभारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सिहानी गेट में इस तरह की एक एफ आई आर दर्ज की गई थी। जिसमें बताया गया कि उनका बेटा पब जी गेम खेलने का शौकीन है और वह ऑनलाइन (बीजीएमआई) बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम खेलता है।उसके पास एक मैसेज आया। जिसमें बताया गया कि लेवल पार करने के लिए एक टूल गन का इस्तेमाल किया जाए तो वह हर बार गेम जीत सकता है। मैसेज में टूल गन की कीमत ₹800 बताई गई। जिसके बाद उस टूल गन को खरीदने के लिए बाकायदा पेटीएम पर ₹800 ट्रांसफर कर दिए गए। लेकिन अलग-अलग बहाने से उस शक्स ने अकाउंट की पूरी जानकारी कर ली और ठगों ने बच्चे के पिता के खाते से ₹2,76,000 उड़ा लिए। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए यह पूरा मामला साइबर सेल टीम को सौंपा गया। जिसके आधार पर साइबर सेल टीम ने अथक प्रयास से विशात बाबू उर्फ इलू पुत्र शिवचरण नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Also read: हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को ट्विटर बायो से हटाया, राजनीतिक बदलाव की बात को हवा दी
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि सबसे पहले ठीक इसी तरह से उसके साथ भी ₹200 की ठगी हुई थी। जिसके बाद उसने इस तरह से ही ठगी करने की एक योजना तैयार की और बाकायदा सोशल मीडिया पर एक अपना पेज बनाया जिस पर वह पब जी गेम खेलने वाले बच्चों को इस तरह के लगातार मैसेज भेजता था। उनमें से कुछ बच्चे इसके झांसे में आ जाया करते थे और जो बच्चे इस तरीके झांसे में आते थे।
उन बच्चों से ही उस खाते की डिटेल यानी ओटीपी नंबर ले लिया करता था और वह खाते से ही पैसे निकाल लिया करता था। उन्होंने बताया कि इस तरह की और भी कई शिकायत सामने आई। जिसके आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और साइबर सेल टीम ने इस शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि अभी तक वह इस तरह से सैकड़ों बच्चों से करीब 50 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि इसकी खाते की डिटेल खंगाली गई तो उसमें 50 लाख से भी ज्यादा की ट्रांजैक्शन पाई गई है।

