Gun-Point Robbery In Muzaffarnagar: घर में परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख की डकैती, देर रात डकैतों ने दिया घटना को अंजाम

उत्तर प्रदेशGun-Point Robbery In Muzaffarnagar: घर में परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख...

Date:

मुजफ्फरनगर। जिले में एक एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को एक बड़ी चुनौती देने का काम किया है। हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने गांव क्यामपुर में एक घर में घुसकर परिवार के लोगों को हथियारों की नोक पर बंधक बनाकर घर में 40 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद दर्जनों की संख्या में बदमाश मौके से फरार हो गए घर में पड़े पड़े परिजनों ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Also read: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: परिवार के छह सदस्यों समेत सात की मौत

मुजफ्फरनगर में लगातार अपराध की बाढ़ सी आ गई है। जनपद के जिस थाना क्षेत्र की बात करें तो वही आए दिन कोई ना कोई बड़ी अपराधिक घटना हो रही है। ताजा मामला थाना चरथावल क्षेत्र का है। जहां गांव के रामपुर में देर रात दर्जनों से भी ज्यादा हथियारबंद बदमाश फरजंद के घर में घुसे जहां हथियारबंद बदमाशों ने फरजंद की पत्नी तहमूरन को हथियार की नोक पर रखे हुए उसे खाना बनाने के लिए कहा और जैसे ही महिला खाना बनाने के लिए लग गई महिला के अनुसार हाथों में तलवार, मस्कट बंदूक, तमंचे और राइफल लिए हुए दर्जनों से भी ज्यादा बेखौफ बदमाश उसके घर में घुस गए। जहां बदमाशों ने हथियार के दम पर फरजंद के पुत्र परवेज और उसकी पत्नी को हथियारों की नोक पर ले लिया। जिसके बाद उसके भाई और भाई की पत्नी फिर उसके पिता और उसकी मां को भी हथियारों की नोक पर ले लिया।

Also Read : Cheated By Pub-G Game: पबजी गेम टल गन बेचने के नाम पर बच्चों से की 50 लाख की ठगी

पूरे परिवार को एक कमरे में ले जाकर बेडशीट को काटकर सभी परिजनों के हाथ पैर बांधकर कमरे में डाल दिया और घर में रखा लाखों की कीमत का जेवरात और अन्य कीमती सामान लूट लिया। पीड़ित महिला तहमुरन के अनुसार कुछ दिन पहले उसकी बेटी की शादी हुई थी। उनके घर के जेवरात और बेटी के ससुराल के जेवरात ही बदमाशों ने लूट लिए उनकी दोनों बहुओं की ज्वैलरी जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। रात में ही किसी तरह परिवार ने बंधन मुक्त होकर मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई घटना की जानकारी मिलते ही थाना चरथावल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। परिजनों के अनुसार हथियारबंद बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। वहीं पूरे मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट स्पेशल टीम भी मौके पर बुलवाया गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...