Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttar Pradesh News Updates: विधानसभा सदन में पहली बार आमने-सामने हुए अखिलेश-योगी, नजरें नहीं मिला पाये सीएम


Uttar Pradesh News Updates: विधानसभा सदन में पहली बार आमने-सामने हुए अखिलेश-योगी, नजरें नहीं मिला पाये सीएम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) और नेता विरोधी दल चुने गये सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का आमना-सामना हुआ। इस दौरान दोनों ने एकदूसरे से हाथ मिलाकर बधाई दी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से हाथ मिलाते हुए उनके कंधे पर भी हाथ रखा लेकिन नजरें नहीं मिलाईं। अखिलेश और सीएम योगी आदित्यनाथ के इस मिलाप की खूब चर्चा हो रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस बार का सदन काफी दिलचस्प होगा जब अखिलेश और योगी एकदूसरे पर पलटवार करेंगे।

Read also: यूपी विधानसभा में मिले योगी-अखिलेश यादव


ऐसा रहा माहौल

इस मौके पर सदन में प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री के सामने विधायकों ने शपथ ग्रहण की। अखिलेश यादव ने बतौर नेता विरोधी दल शपथ लेते हुए कहा कि सीटें बदल गईं हैं। अब मैं विपक्ष में बैठूंगा। सरकार की जवाबदेही के लिए विपक्ष काम करेगा और अपनी भूमिका का सकारात्मक निर्वहन करेगा। अखिलेश को शपथ के लिए बुलाया गया तो उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को बुके गिफ्ट किया और दोनों ने हाथ मिलाया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट थी। हालांकि योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के कंधे पर भी हाथ रखा लेकिन उन्होंने अखिलेश से नजर नहीं मिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी हाथ मिलाया। सीएम योगी और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने खड़े होकर अखिलेश यादव का अभिवादन किया। सदन में अखिलेश यादव नेता विपक्ष की कुर्सी पर बैठे।

Read also: UP Live News Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आज लेंगे विधायक पद की शपथ

महाना बनेंगे स्पीकर

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ विधायक सतीश महाना ने नामांकन भी किया। हालांकि अब उनका विधानसभा अध्यक्ष बनना मात्र औपचारिकता भरा ही रह गया है। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने भी उनका समर्थन कर दिया है। गौरतलब है कि मंगलवार को भी विधायकों द्वारा सदन में शपथ ली जाएगी। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। लेकिन, सतीश महाना के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया है।

Exit mobile version