Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttar Pradesh News : ये दो ‘यादव’ अभिनेता सपा को देंगे बड़ा झटका, बीजेपी ने तैयार किया प्लान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कोर वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी भोजपुरी फिल्मों के सिल्वर जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और बॉलीवुड फिल्मों के कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव पर दांव लगाने जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में इन दोनों ही अभिनेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। जिसके बाद से अटकलें लगाई जाने लगी है कि इन दोनों ही कलाकारों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Also Read : BJP का चुनावी पैतरा, दिसंबर 2024 तक बढ़ाई गई पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना

राजपाल यादव को जहां उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का चेयरमैन बनाया जा सकता है वही दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ की लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि आजमगढ़ लोकसभा से अखिलेश यादव के खिलाफ 2019 के चुनाव में निरहुआ ने हीं ताल ठोकी थी। वही उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन के पद पर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव विराजमान है।

सीएम योगी से रविवार को मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और बल मिलने लगा है कि यादव वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इन दोनों पर ही दांव लगा सकती है। सीएम योगी से मुलाकात के दौरान इन दोनों ही दिग्गजों ने श्री राम की प्रतिमा और तस्वीर भेंट की थी। अब यह माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही राजपाल यादव आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

Also Read : ऊर्जा विभाग : केंद्रीय कानून ठेंगे पर, मुनाफाखोरी का खेल जारी, उपभोक्ता परिषद का एक और खुलासा

गौरतलब है कि इस साल उत्तर प्रदेश में 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं क्योंकि आजमगढ़ लोकसभा से सांसद अखिलेश यादव ने विधायक रहने का निर्णय लिया है तो वही रामपुर से आजम खान भी अपनी सांसद ही छोड़ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी इन दोनों ही सीटों को जीतने के लिए नए प्रयोग कर रही है। 2019 में अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के बाद निरहुआ लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं तो वही शाहजहांपुर के रहने वाले राजपाल यादव ने भी अपनी पार्टी बनाई थी लेकिन सफलता नहीं मिली तो अब वह भगवाधारी हो सकते हैं।

Exit mobile version