Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttar Pradesh News Live: भाजपा कार्यालय पर महिला ने पेट्रोल डालकर ​किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप


Uttar Pradesh News Live: भाजपा कार्यालय पर महिला ने पेट्रोल डालकर ​किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप

लखनऊ। हजरतगंज स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने शरीर पर पेट्रोल से भरी कैन डाल ली। महिला खुद को आग लगाने ही वाली थी कि इस दौरान पुलिस की नजर उस पर पड़ी और दौड़कर उसके हाथ से माचिस छीन ली। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से महिला को आग लगाने से रोका। लेकिन इसके बाद भी महिला हंगामा करती रही। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेज दिया। पीड़ित महिला ने गोसाईंगंज पुलिस पर आरोप लगाया कि उसके बेटे को फर्जी मुकदमें में फंसाकर पुलिस ने जेल भेज दिया।

Read also: UP Chunav: टिकट नहीं मिला तो ऐसा छलका दर्द,कोई जी भरकर रोई तो किसी ने की आत्मदाह की कोशिश

महिला का नाम रामप्यारी है और वह गोसाईंगंज के रानीखेड़ा बरौना कला की रहने वाली है। आज रामप्यारी शुक्रवार दोपहर भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंची। उसने भाजपा कार्यालय के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। इसे बाद वह ​माचिस से आग लगाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने देखा तो महिला को रोकने के लिए दौड़ लगा दी। जरा सी देरी से महिला आग लगा लेती तो बहुत भारी अनर्थ हो जाता।

Exit mobile version