Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttar Pradesh News Live: मुलायम कुनबे के चाचा भतीजा का झगड़ा सुलझाने के लिए आगे आए ये नेता


Uttar Pradesh News Live: मुलायम कुनबे के चाचा भतीजा का झगड़ा सुलझाने के लिए आगे आए ये नेता

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में सपा चुनाव क्या हारी एक बाद फिर से चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। मुलायम कुनबे में पड़ी ये दरार भरने का नाम नहीं ले रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले खुलकर सामने आई चाचा भतीजे का आपसी झगड़े का ही परिणाम था कि सपा दोबारा से सत्ता में नहीं आ सकी थी। उसके बाद चाचा शिवपाल ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में चाचा भतीजे एक हुए वो भी भाजपा को हराने के लिए। लेकिन भाजपा को हराने के बजाय खुद ही हार गए और सपा एक बार फिर से सरकार बनाने से चूक गई। चुनाव परिणाम के बाद दोनों में अब फिर से रार शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी में पड़ी गठबंधन दरार ने मुलायम यादव के कुनबे में झगड़े के आसार बढ़ा दिए हैं।

Read also: अखिलेश से नाराज शिवपाल ने किया रामायण और महाभारत का जिक्र

सपा विधानमंडल दल (SP Legislature Party) की बैठक में अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को नहीं बुलाया था। जिससे शिवपाल नाराज हो गए। चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव के बीच चल रहे झगड़े को निपटाने के लिए सपा के गठबंधन सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पहल की है। ओमप्रकार राजभर ने कहा कि वे इस बारे में शिवपाल से बात करेंगे। ओमप्रकाश राजभर ने ने कहा कि शिवपाल नाराज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि परिवार में तो ऐसा होता ही रहता है। यह कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे शिवपाल से मुलाकात करके सब ठीक कर लेंगे।

Exit mobile version