उ0प्र0 अब देश की दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेशउ0प्र0 अब देश की दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री योगी

Date:


उ0प्र0 अब देश की दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अवध शिल्पग्राम में प्रदेश सरकार के कार्यकाल के 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के उपरान्त जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान प्रत्येक क्षेत्र में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मूल मंत्र के साथ कार्य किया गया है, जिससे राज्य में उत्पन्न शांति और विकास की लहर ने प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदल दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व प्रदेश का नागरिक कहीं जाता था, तो लोग उसे हीन भावना से देखते थे, लेकिन पिछले चार वर्षाें के दौरान हुए रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के कारण लोगों का नजरिया उत्तर प्रदेश के प्रति बदला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, गंगा, यमुना का प्रदेश है। यह भूमि विभिन्न महापुरुषों के विचारों से सिंचित है। इस भूमि ने देश को सर्वाधिक संख्या में प्रधानमंत्री दिये हैं। राज्य सरकार के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य से विकसित, सक्षम और समर्थ राज्य में परिवर्तित हो गया है। आज उत्तर प्रदेश यहां के लोगों का गौरव है। उत्तर प्रदेश अब देश की दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र को अक्षरशः लागू किया है। आज प्रदेश हर क्षेत्र में अपना विशेष स्थान रखता है। प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 मंे उत्तर प्रदेश का स्थान 23वां था, जबकि आज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के तहत 40 लाख लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराकर पूरे देश में प्रथम स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार बनने के समय स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश की रैंकिंग 27वीं थी। ढाई वर्षाें में मात्र 45 लाख शौचालय ही बन पाए थे। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इसके तहत 2.61 करोड़ शौचालय लोगों को उपलब्ध कराये गये हैं। राज्य सरकार द्वारा यह लक्ष्य 02 अक्टूबर, 2018 को अपने निर्धारित समय से एक वर्ष पूर्व ही हासिल कर लिया गया और प्रदेश को ओ0डी0एफ0 घोषित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में 1.21 लाख गांवों में बिजली नहीं थी। राज्य सरकार द्वारा विगत चार वर्षाें के दौरान इन गांवों का विद्युतीकरण कराया गया। 1.38 करोड़ गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किये गये हैं। राज्य सरकार द्वारा विद्युत आपूर्ति सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया है। आज जनपद मुख्यालयों में 24 घण्टे, तहसील मुख्यालयों मंे 20-22 घण्टे, ग्रामीण क्षेत्रों में 16-18 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आज उत्तर प्रदेश का प्रत्येक गांव रोशनी से चमक रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में प्रदेश की सड़कों की हालत जर्जर थी। आज राज्य सरकार के प्रयासों से सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं का विकास हो रहा है। नये एक्सप्रेस-वेज़ निर्मित कराये जा रहे हैं। इस वर्ष के अन्त तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे चालू होने की सम्भावना है। जब पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड, गंगा तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो जाएंगे, तब प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी और उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बेहतर किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...