Site icon Buziness Bytes Hindi

विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है उत्तर प्रदेश

yogi

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के उत्कृष्ट एक वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और विकास के विजन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में साकार करते हुए प्रदेश को सुशासन और विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है।

यूपी बना भारत का ग्रोथ इंजन

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार ने विगत 6 वर्षों में सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेश के हर वर्ग की समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए काम किया है। उत्तर प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास का मॉडल अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहा हैं।

देश के अग्रणी राज्यों में गिना जा रहा है यूपी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों का परिश्रम व कर्त्तव्यनिष्ठा का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में गिना जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार आम जन को मूलभूत सुविधाएं सहज उपलब्ध कराने के साथ विकास का विश्वस्तरीय वातावरण उपलब्ध कराने में सफल रहीं हैं। अंत्योदय की संकल्पना भी साकार हो रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश को सर्वाेत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। विकास, सद्भाव व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के मॉॅडल की सराहना आज पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। यही वजह है कि विश्व भर के निवेशकों की पहली पसंद उत्तर प्रदेश बन गया है।

Exit mobile version