Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना की पकड़ में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री


कोरोना की पकड़ में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री

पॉजिटिव आते ही हुए होम क्वारंटाइन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. आम लोगों के साथ ही सियासी हलकों में भी इसने खूब पहुंच बनाई है. अब यह जिम्मेदारों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. कोरोना से बचाव के तरीके लागू करते, गाइड लाइन्स का पालन करवाते-करवाते खुद यूपी के स्वास्थ्य मंत्री इसकी चपेट में आ गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह खुद कोरोना की जद में आ गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उनकी तबीयत गुरुवार को खराब हुई थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था.

मंत्री ने बताया कि वह लखनऊ में ही हैं और अपने आवास में होम क्वारंटाइन हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने घबराने और पैनिक न होने की बात कही है. वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लगातार बैठकों में भी शामिल हो रहे थे. उनसे संपर्क में आए अन्य लोग भी क्वारंटाइन हो रहे हैं. अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि स्वास्थ्य मंत्री ने खुद की है.

Exit mobile version