Gmail डाउन होने से यूजर्स हुए परेशान

टेक्नोलॉजीGmail डाउन होने से यूजर्स हुए परेशान

Date:


Gmail डाउन होने से यूजर्स हुए परेशान

करीब 1 घंटे तक मेल न जा पाने से यूजर्स रहे परेशान, बाद में सर्वर ठीक हुआ पर कुछ देर स्लो चला
ज्यादा प्रॉब्लम वर्क फ्राम होम या ऑनलाइन क्लासेस से पढ़ने वाले बच्चों को फेेेस करनी पड़ी

Gmail डाउन से गुरुवार को यूजर्स परेशान हुए. मेल भेजने में लोगों को दिक्कतें हुई.ऐसा पहली बार नहीं है कि जीमेल के सर्वर में इस तरह की दिक्कत आई हो. कुछ दिन पहले भी कई यूजर्स ने जीमेल सर्वर को एक्सेस करने में आ रही प्रॉब्लम फेस करनी पड़ी थी.

Gmail डाउन होने से यूजर्स हुए परेशान

ज्यादातर वर्क फ्रॉम होम पर
इन दिनों ज्यादातर लोग कोरोना वायरस की वजह से वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं. कई यूजर्स गूगल की एंटरप्राइज सर्विस जी सूट के जरिए अपने ऑफिशियल वर्क को अंजाम दे रहे हैं. इनमें Gmail से लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स शामिल हैं.यही नहीं, कई स्कूल और इंस्टिट्यूशन्स भी गूगल मीट के जरिए बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज प्रोवाइड करवा रहे हैं.ऐसे में सर्वर में आई दिक्कतों की वजह से उन्हें भी दो-चार होना पड़ा होगा. फिलहाल जीमेल और गूगल का सर्वर ठीक हो गया है. ये दिक्कत क्यों आई थी, इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान फिलहाल नहीं आया है. ज्यादातर यूजर्स को विंडोज 10 के मेल ऐप के जरिए जीमेल को एक्सेस करने में दिक्कतें आईं थी. इसके अलावा आउटलुक एप के जरिए भी जीमेल एक्सेस करने में यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related