Spinny Layoffs: यूज्ड कार रिटेलिंग प्लेटफॉर्म कंपनी स्पिनी में 300 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। स्पिनी कंपनी टाइगर ग्लोबल से फंडिंग ले चुकी है। टाइगर ग्लोबल समर्थित यूज्ड कार रिटेलिंग प्लेटफॉर्म कंपनी स्पिनी ने लागत में कटौती के चलते अपने 300 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। कर्मचारियों के छंटनी की घोषणा सह-संस्थापक और सीईओ नीरज सिंह ने बैठक के दौरान दी है। 300 कर्मचारियों के नौकरी से निकाले जाने के बाद एक कर्मचारी ने लिंक्डइन पर लिखा कि यूज्ड कार रिटेलिंग प्लेटफॉर्म पर कार्यकाल खत्म हो चुका है।
उन्होंने कहा कि मैं घोषणा करना चाहूंगा कि मुझे स्पिनी से निकाल दिया है। स्पिनी में उनका कार्यकाल बहुत समृद्ध और अल्पकालिक रहा। यह जितना कड़वा हो सकता है हुआ है। कर्मचारी ने लिखा कि जीवन चलता रहता है। स्पिनी कंपनी में लगभग 6,000 कर्मचारी हैं। कंपनी में कर्मचारियों की बर्खास्तगी से 5 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।
कंपनी के अनुसार हम अपने बजट और लक्जरी ऑफरिंग प्लेटफॉर्म – ट्रूबिल(Truebil.com) और स्पिनी मैक्स (Spinny.com/max) को मास्टर ब्रांड स्पिनी (Spinny.com) के साथ विलय कर रहे हैं। कंपनी ने कहा कि यह व्यवसाय पुनर्गठन हमारे गो-टू-मार्केट बिजनेस मॉडल को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इस फैसले से हम लागत को कम करेगा और मार्जिन प्रोफाइल में सुधार करेगें। जो हमें खुद को मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनने में काफी मदद करेगा। हालांकि, यह कुल कार्यबल के लगभग 4.5 प्रतिशत को प्रभावित करेगा। हम एक ब्रांड के तहत परिचालन को मजबूत कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इन छंटनी का असर स्पिनी की दो सहायक कंपनियों ट्रूबिल और स्पिनी मैक्स कर्मचारियों पर पड़ेगा। कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी के बाद अधिग्रहीत कंपनियों के बाकी कर्मचारियों का स्पिनी ब्रांड के तहत विलय किया जाएगा।
Spinny Layoffs: स्पिनी ने 300 कर्मचारियों को नौकरी ने निकाला, ये है कारण
