Hair Tips : करे इस तेल का इस्तेमाल और पाए लम्बे बाल

लाइफस्टाइलHair Tips : करे इस तेल का इस्तेमाल और पाए लम्बे बाल

Date:

क्या आप भी बालों के झड़ने और टूटने की समस्या से परेशान हैं जिसके कारण बालों का विकास रुक गया है? लंबे बालों की चाहत तो सबको ही होती है लेकिन लम्बे बाल करना हर किसी के बस कि बात नही होती है अगर आप अपने बालों में सही चीजों का इस्तेमाल करेंगे तो आपके बाल बढ़ सकते हैं। लंबे बालों के लिए तेल हमेशा से फायदेमंद माना गया है। दादी-नानी भी यही सलाह देती हैं कि बालों में हमेशा तेल लगाना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बालों की ग्रोथ के लिए कौन से तेल फायदेमंद हो सकते हैं।

बालों का बढ़ना क्यों रुक जाता है?

यह कहना गलत नहीं होगा कि तनाव के कारण शरीर को बीमारियाँ घेर लेती हैं। तनाव बालों के विकास को भी प्रभावित करता है। तनाव लेने से टेलोजन एफ्लुवियम उत्पन्न होता है। इससे हमारे बाल टेलोजन चरण में चले जाते हैं और बालों का विकास 30% तक रुक जाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल लंबे हों तो तनाव न लें।

उम्र बढ़ना समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। अक्सर बुढ़ापे में बालों का विकास नहीं होता है। उम्र के साथ, एनाजेन चरण छोटा हो जाता है, जिससे रोमों का निर्माण रुक जाता है।

पोषक तत्वों की कमी के कारण बालों में नमी का स्तर संतुलित नहीं रहता है, जिससे बाल दोमुंहे हो जाते हैं। इसलिए नियमित रूप से ट्रिमिंग करें।

सही आहार न लेने से बाल नहीं बढ़ते। बालों को आवश्यक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो उन्हें उनके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से मिलते हैं।

लंबे बालों के लिए रोज़मेरी तेल का उपयोग कैसे करें?

एसेंशियल ऑयल बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अगर आप लंबे बालों की चाहत रखते हैं तो अपने बालों में रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल करें।

रोज़मेरी तेल में जोजोबा तेल की कुछ बूंदें मिलाएं।
और इससे बालो में मसाज करे
स्कैल्प पर तेल लगाना न भूलें.
हफ्ते में 2-3 बार इस तेल का इस्तेमाल करने से बाल मजबूत और लंबे होते है
शैम्पू में रोजमेरी तेल की कुछ बूंदें मिलाकर बाल धो सकते हैं। इसके अलावा आप इस तेल को कंडीशनर में भी मिला सकते हैं।

क्या नारियल का तेल लंबे बालों के लिए फायदेमंद है?

बालों में शुद्ध नारियल तेल लगाने से बाल काले हो जाते हैं। साथ ही बालों का विकास भी होता है। लंबे बालों के लिए आपको हॉट ऑयल थेरेपी लेनी चाहिए। बालों में हल्की मालिश के साथ तेल लगाने से बालों के रोमों में रक्त संचार में मदद मिलती है। उंगलियों की मदद से तेल को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। – अब एक तौलिये को गर्म पानी में भिगो लें. और बालों को उसमे लपेटकर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दे । ऐसा करने से तेल बालों और स्कैल्प में अच्छे से समा जाएगा.

क्या जैतून का तेल लगाने से बाल बढ़ते हैं?

जैतून का तेल त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद होता है। यह तेल एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होता है, जो बालों के विकास में मदद करता है। साथ ही, बालों को होने वाले नुकसान से भी बचाता है। बालों में जैतून के तेल के इस्तेमाल से चमक भी आती है। यह बालों को पोषण देने का भी काम करता है, जिससे बाल टूटते और झड़ते नहीं हैं। सप्ताह में दो बार, नहाने से पहले अपने बालों पर जैतून का तेल लगाने से कुछ ही महीनों में परिणाम दिखने लगेंगे।

बालों की देखभाल के टिप्स

सप्ताह में तीन बार बाल धोएं। सूखे बालों को सप्ताह में दो बार धोना पर्याप्त होगा।
बाल धोने से बाल खराब नहीं होते, लेकिन हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें।
बाल धोने के बाद बालों को रगड़ें नहीं। पानी को तौलिये द्वारा सोखने दें।
गीले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से बाल टूटने लगते हैं. चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सुलझाएं।
बालों में स्मूथनिंग, केराटिन और कलरिंग जैसे केमिकल ट्रीटमेंट न करवाएं। ये सभी चीजें बालों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उनके विकास में भी बाधा डालती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...