Site icon Buziness Bytes Hindi

किचन की चिमनी को चमकाने के लिए इन चीजों का करे इस्तेमाल

रसोई से धुआं तेजी से बाहर निकालने में चिमनी बहुत कारगर है। इसलिए इसकी मदद से खाना पकाने का काम बहुत आसान हो जाता है. लेकिन नियमित इस्तेमाल में रहने के कारण यह बहुत जल्दी गन्दी भी हो जाती है। ऐसे में इसे हर 2-3 महीने में साफ करना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो खाने में चिपचिपी गंदगी और तेल पड़ने का खतरा रहता है।

आमतौर पर कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि इसे कैसे साफ किया जाए, जिसके कारण वे इसे साफ करने के नाम पर बस ऊपर से कपड़े या अखबार से पोंछ लेते हैं। या फिर किसी मैकेनिक को बुलाकर साफ करवा लेते है । लेकिन मैकेनिक से साफ़ करवाने में आपका पैसा और टाइम दोनों ही वेस्ट होते है , ऐसे में यहां हम आपको चिमनी साफ करने का कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अपनी चिमनी को साफ़ करके बिल्कुल नई जैसी चमका सकते हैं।

सिरका

सफेद सिरका गंदगी और दागों के लिए एक अच्छा सफाई एजेंट है , तो इससे आप हुड और चिमनी के बाहरी हिस्से को साफ़ कर सकते है हुड को साफ करने के लिए, सिरके के घोल में एक टिश्यू डुबोएं और सतहों को पोंछ लें। सुनिश्चित करें कि आप हर कोने को पर्याप्त सिरके में भिगोए हुए टिशू से पोंछें। इसे कुछ मिनट तक लगा रहने दें और फिर इसे साफ पानी से साफ कर लें।

बर्तन धोने का साबून

चिपचिपी चिमनी को साफ करने के लिए डिशवॉशिंग लिक्विड एक बढ़िया विकल्प है। क्योंकि इसे तेल और ग्रीस को प्रभावी ढंग से साफ करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसलिए स्क्रीन और फिल्टर को साफ करने के लिए, फिल्टर पर कुछ डिशवॉशिंग तरल लगाएं और इसे धीरे से रगड़ें। एक प्लास्टिक की बाल्टी में गर्म पानी भरें और फिल्टर को उसमें डुबो दें। इसे करीब 2 घंटे तक ऐसे ही रहने दें. फ़िल्टर निकालें और उन्हें नरम स्क्रबर से तब तक रगड़ें जब तक कि सारी गंदगी निकल न जाए। फिर इसे ताजे पानी से धोकर खुले में सुखा लें।

पेंट थिनर

पेंट थिनर एक शक्तिशाली सफाई एजेंट है। इसमें मौजूद कार्बनिक सॉल्वैंट्स जैसे एसीटोन, टोल्यूनि, तारपीन और अन्य खनिज स्पिरिट जिद्दी और चिपचिपी गंदगी को जल्दी हटाने में सहायक होते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि थिनर से केवल उन्हीं जगहों को साफ करना सुरक्षित है जहां हवा आसानी से प्रवेश कर सकती है।

ऐसे में चिमनी की बाहरी सतह को साफ करने के लिए एक सूती या माइक्रोफाइबर कपड़े को थिनर में डुबोकर अच्छी तरह थपथपाएं। अब इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर चाकू या चम्मच की मदद से चिमनी की सारी गंदगी को खुरच कर साफ कर लें।

Exit mobile version