इन तरीकों का करे इस्तेमाल, लंबे समय तक टिकेगी आपके परफ्यूम की खुशबू

लाइफस्टाइलइन तरीकों का करे इस्तेमाल, लंबे समय तक टिकेगी आपके परफ्यूम की...

Date:


इन तरीकों का करे इस्तेमाल, लंबे समय तक टिकेगी आपके परफ्यूम की खुशबू

पसीने की बदबू को दूर करने के लिए अक्सर ही लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते है। जिससे शरीर में भीनी-भीनी सी खुशबू बनी रहती है जिससे शरीर से पसीने की बदबू नही आती है। ऐसे परफ्यूम लगा लेने के बाद परेशानी आती है की इसकी महक या खुशबू जल्दी क्यों चली जाती है। ऐसे में फिर वही पसीने की बदबू आपके मूड को खराब कर देती है। यहाँ आज हम आपको बतायेंगे की कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप परफ्यूम की खुशबू को देर रख सकते है, तो आइये जानते है इस बारे में…

इन तरीकों का करे इस्तेमाल, लंबे समय तक टिकेगी आपके परफ्यूम की खुशबू
  • याद रखें कि तभी परफ्यूम लगाएं जब आपकी स्किन पूरी तरह से सूखी हुई हो। यानी उस पर पानी ना हो। पानी सुखाने के बाद उस पर मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं, फिर परफ्यूम लगाएं। अगर बिना मॉइस्चराइजर के परफ्यूम लगाते हैं तो स्किन उसे पूरी तरह सोख लेगी और महक कुछ देर बाद ही खत्‍म हो जाएगी।
  • अगर स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगाई हो और उस पर परफ्यूम लगाते हैं, तो उसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है।
  • जब भी आप नहाते तो उसके बाद आपके पोर्स खुल जाते हैं, इसलिए नहाने के बाद शरीर को सुखाकर परफ्यूम लगाना चाहिए।
  • अक्सर लोग ऐसा करते हैं कि परफ्यूम लगाने के बाद उसे दूसरे हाथ से रगड़ते हैं और फिर उसकी खुशबू सूंघते हैं। पर ऐसा करने से कभी भी परफ्यूम की खुशबू बढ़ती नहीं है बल्कि वह घट जाती है। कलाई पर परफ्यूम लगाएं और उसे वैसे ही छोड़ दें। इससे खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related