लिपिस्टिक मेकअप का बहुत’ जरुरी हिस्सा है, कभी-कभी तो लड़कियां पूरा मेकअप नहीं भी करती और सिर्फ लिपस्टिक लगा लेती है तब भी उनका लुक अलग लगने लगता है। लेकिन कभी-कभी थोड़ा नेचुरल लुक भी काफी आकर्ष्कित करता है, तो इसीलिए आज हम आपको यहां कुछ ऐसी ही चीजें बता रहें हैं जो लिपिस्टिक के स्थान पर आपको नेचुरल कलर देते हैं।

लिप बाम
अपने होठों को बरक़रार रखना चाहती हैं तब आप लिप बाम का यूज कर सकती हैं। इसको यूज करने से आप खुद को पूरा दिन फ्रेश फील भी करेंगी तथा आपके होठों को नया लुक भी मिल सकेगा। यह मॉइश्चराइजर का भी अच्छा कार्य करता है, काफी नमी रहती है होठों पर.
लिप स्टेन
अगर आपकी लिपस्टिक अधिक समय तक टिकी नहीं रहती है तो आप लिप स्टेन का योज करें। यह न तो चिपचिपा होता है और न ही यह फैलता है तथा आपके होठों पर लंबे समय तक बना रहता है।
लिप क्रेयॉन
आप लिप क्रेयॉन का यूज कर सकती है। ये आपके होठों को स्मूद बनाता है तथा उनको नया लुक देता है।
लिप लाइनर
अगर आप होठों को हाई लाइट करना चाहती हैं और उनको नेचुरल लुक देना चाहती हैं तब आप लिप लाइनर का यूज करें। इसको लिपस्टिक की तरह यूज करके अपने को नया लुक दे सकती हैं।

