Site icon Buziness Bytes Hindi

कुछ इस तरह करे पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल हेल्दी और तरोताजा स्किन के लिए


कुछ इस तरह करे पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल हेल्दी और तरोताजा स्किन के लिए

पुदीना विटामिन ए से भरपूर होता है इसका रोजाना इस्तेमाल से कई त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।  तो आईये जानते है की कैसे इस्तेमाल करें

डेड स्किन हटाने के लिए एक टेबलस्पून ओटमील में कद्दूकस किया हुआ चौथाई खीरा, एक टीस्पून शहद, एक टीस्पून कच्चा दूध और 10-12 पुदीने की पत्तियां कुचल कर मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह चेहरे पर लगाएं और दस मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। फिर दो मिनट के बाद गुनगुने पानी में भीगे तौलिए से चेहरा पोंछ लें।

 एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी, एक टेबलस्पून टमाटर का रस और 10-15 क्रश्ड पुदीना पत्तियों को अच्छी तरह मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। टैनिंग से छुटकारा मिल जायेगा ।

10-12 पुदीने की पत्तियों को कुचल कर उनमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और फिर 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। स्किन ग्लो करने लगेगी ।

Read also: दूल्हे का गांव बना कंटेनमेंट जोन तो दुल्हन खुद पहुुंची फेरे लेने

एक टीस्पून पुदीने का पेस्ट, दो टेबलस्पून दही, एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

एक बोल में आधा टेबलस्पून शहद, आधा टेबलस्पून पुदीने की पत्तियों का पेस्ट और थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाएं।  चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

Exit mobile version