Site icon Buziness Bytes Hindi

सफेद बालों की समस्या ? तो इस्तेमाल करें मेहंदी और कपूर!


सफेद बालों की समस्या ? तो इस्तेमाल करें मेहंदी और कपूर!

खूबसूरती को यदि पूरी तरह से बरकरार रखना है, तो बालों का ध्यान तो रखना ही होगा। कई बार जेनेटिक वजहों से तो कभी हॉर्मोनल चेंजेस की वजह से बाल सफेद होने लगते हैं। इसे छिपाने के लिए लोग कलर से लेकर मेहंदी तक का इस्तेमाल करते हैं। जब भी अपने बालों में मेहंदी लगाएं तो उसमें कुछ चीजों को जरूर मिला लें। अग आप ऐसा करती है तो एक हफ्ते आपके बाल घने और चमकदार हो जाएंगे। सफेद बालों को कलर करने या कंडीशनिंग के लिए यदि आप मेहंदी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मेहंदी लगाने का सही तरीका जानना भी जरूरी है। मेहंदी में कपूर डालकर लगाने से सफेद बालों की समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं लगाने का तरीका….

किस प्रकार करें मेहंदी को तैयार


मेंहदी में सबसे पहले कपूर को पिघलाएं और फिर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें पानी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण में कुछ देर बाद बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाना है। ध्यान रहे मेहंदी का यह पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए। अब इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। सूख जाने के बाद इसे अच्छी तरह धो लें। ऐसा चार सप्ताह तक करने आपके बाल मजबूत, घने और काले हो जाएंगे। इस उपाय का इस्तेमाल आपको सप्ताह में सिर्फ एक बार करना है।

कुछ और अन्य उपाय


Exit mobile version