Site icon Buziness Bytes Hindi

स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए ऐसे करें गुड़ का इस्तेमाल


स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए ऐसे करें गुड़ का इस्तेमाल

 गुड़ स्किन और बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। कैसे, आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image Source: Google

गुड़-शहद-नींबू फेस मास्क

सामग्री

एक टेबलस्पून गुड़ पाउडर, दो टीस्पून शहद, चौथाई नींबू का रस

विधि

एक बोल में सभी चीज़ें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को हल्के हाथ से चेहरे और गर्दन पर लगाएं और दस मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। कुछ ही दिनों में स्किन गोल करने लगेगी।

गुड़-टमाटर-नींबू फेस मास्क

सामग्री

दो टीस्पून गुड़ पाउडर, दो टीस्पून टमाटर का रस, आधे नींबू का रस, आधा टीस्पून हल्दी

विधि

एक बोल में गुड़ पाउडर, हल्दी, टमाटर और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो दें। हफ्ते में एक बार इसे लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे।

अंगूर-गुड़ मास्क

सामग्री

दो टीस्पून अंगूर का रस, टीस्पून गुड़ पाउडर, थोड़ा-सा हल्दी पाउडर, दो टीस्पून ब्लैक टी (ठंडी की हुई), आवश्यकतानुसार गुलाबजल

विधि

एक बोल में सभी चीज़ें मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को अच्छी तरह चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। झुर्रियों से छुटकारा मिलेगा।

गुड़-तिल खाएं

बढ़ती उम्र के असर को काफी हद तक इससे कम किया जा सकता है। तो इसके लिए गुड़ के साथ तिल का सेवन करें। तिल का लड्डू  इसका बेहतरीन ऑप्शन है।

Exit mobile version