Site icon Buziness Bytes Hindi

H-1B Visa: USA H-1B वीजा धारकों को कनाडा में मिलेगी नौकरी, परिवार सदस्यों को मिलेगा लाभ

j28003

H-1B Visa:अमेरिकी H-1B वीजा धारकों को अब कनाडा में भी नौकरी मिलेगी। यह जानकारी कनाडा अप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्रालय ने दी है। दी जानककारी के मुताबिक H-1B वीजा धारकों को और उनके परिवार सदस्यों के लिए अध्ययन या वर्क परमिट दिया जाएगा। जिससे उनको कनाडा में नौकरी और पढ़ाई की अनुमति मिलेगी।

कनाडा आव्रजन मंत्री सीन फ्रेजर ने घोषणा की है कि सरकार 10,000 अमेरिकी H-1B वीजा धारकों को कनाडा में काम करने की अनुमति देने के लिए ओपन वर्क परमिट स्ट्रीम बनाएगी। जो कि नया वर्क परमिट होगा। यह अमेरिका के H-1B वीजा धारकों को कनाडा सरकार उपलब्ध कराएगी।

परिवार सदस्य को कनाडा आने का मौका

कनाडा के अप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा है हाई.टेक क्षेत्रों में हजारों कर्मचारी उन कंपनियों में कार्यरत हैं। जिनका कनाडा और अमेरिका दोनों देशों में संचालन होता है। अमेरिका में काम करने वालों के पास अक्सर H-1B विशेष व्यवसाय वीजा होता है। ऐसे में फैसला किया है कि इस साल 16 जुलाई तक, अमेरिका में H-1B विशेष व्यवसाय वीजा धारक और साथ आने वाले परिवार के सदस्य कनाडा आने के लिए आवेदन के पात्र होंगे।

तीन साल तक का समय

नए आदेश के मुताबिक स्वीकृत आवेदक तीन साल तक ओपन वर्क परमिट के आधार पर कनाडा में रह सकेगा। उसमें कहा है कि अमेरिका से आने वाले H-1B विशेष व्यवसाय वीजा धारक कनाडा में कहीं पर भी काम करने में सक्षम होंगे। उनके परिवार के सदस्य (पति, पत्नी या अन्य कोई भी) जो उन पर आश्रित है। वो भी आवश्यकतानुसार कार्य या अध्ययन परमिट के साथ अस्थायी निवासी वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आव्रजन स्ट्रीम सरकार करेगी पेश

सूत्रों के मुताबिक, इस साल के अंत तक, सरकार दुनिया के कुछ प्रतिभाशाली लोगों के लिए आव्रजन स्ट्रीम पेश करेगी। जो तकनीकी कंपनियों में काम करने के लिए कनाडा आ सकेंगे। चाहे उनके पास नौकरी हो या न हो। हालांकि, आप्रवासन मंत्री ने स्पष्ट नहीं किया कि कौन इसके पात्र होगें। कितने लोगों को स्ट्रीम में प्रवेश मिलेगा।

H-1B वीजा क्या है

H-1B वीजा विदेशी नागरिकों को प्रौद्योगिकी क्षेत्र सहित व्यवसायों में अस्थायी रूप से अमेरिका में काम करने की अनुमति के लिए होता है। महामारी के दौरान, टेक कंपनियों ने बड़ी संख्या में भर्तियां कीं, लेकिन बाद में छंटनी शुरू कर दिया। इससे बहुत से H-1B वीजा धारकों को नई नौकरियां ढूंढने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

Exit mobile version