Site icon Buziness Bytes Hindi

US Senate: बरकरार रहेगा सत्ताधारियों का बहुमत

US Senate: The majority of the ruling party will remain intact

अमेरिका में सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी का सीनेट में बहुमत बरकरार रहेगा क्योंकि उसके दो उम्मीदवारों के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ जीत दर्ज करने का अनुमान जताया जा रहा है. अनुमान के मुताबिक नेवाडा में सीनेटर कैथरीन कोर्टेज मैस्टो अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी एडम लैक्सेट को हरा सकते हैं , एडम लैक्सेट को को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल था. वहीं एरिजोना में भी सीनेटर मार्क केली रिपब्लिकन पार्टी कैंडिडेट ब्लैक मास्टर्स को हराने की तरफ बढ़ रहे हैं.

सीनेट में सत्ताधारियों को मिलेगा बहुमत
डेमोक्रेट्स के फेवर में इन परिणामों के बाद 100 सदस्यीय सीनेट में सत्ताधारी पार्टी के पास 50 सीटें होंगी, जबकि रिपब्लिकन के पास वर्तमान में 49 सीटें हैं. अभी जॉर्जिया के चुनाव परिणाम सामने नहीं आए हैं. बता दें कि अमेरिकी सीनेट में 100 सीटें हैं जिनमें से डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के 50-50 मेंबर थे. किसी मुद्दे पर मुकाबला बराबर रहने पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सीनेट की प्रमुख की हैसियत से अपनी वोटिंग पावर का इस्तेमाल करती थीं.

दोनों सदनों के लिए आठ नवंबर को हुआ था मतदान
चक शूमर जो सीनेट के नेता सदन हैं ने शनिवार रात जीत हासिल करने का दावा किया था. उन्होंने अपने ट्वीट सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत पाने की बात कहीं थी. बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों सीनेट और प्रतिनिधि सभा के लिए आठ नवंबर को मतदान हुआ था. प्रतिनिधि सभा की अगर बात करें तो शनिवार तक सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी 213 सीटें जीत चुकी थी या फिर आगे चल रही थी. इधर डेमोक्रेटिक पार्टी के सिस्को एग्वीलर को नेवाडा का ‘सेक्रेटरी ऑफ स्टेट’ चुन लिया गया है. उन्होंने यह कामयाबी रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार जिम मर्चेंट को हराकर हासिल की है.

Exit mobile version