Site icon Buziness Bytes Hindi

Poland से लौटते हुए Airforce One की सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरे राष्ट्रपति जो बाइडन

us president joe biden

वारसॉ। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिर गए। बताया जाता है कि बाइडन पोलैंड की राजधानी वारसॉ में अपने एयर फोर्स वन विमान में सवार होने के लिए सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरे। हालांकि, चंद सेकेंड में खुद को संभाल लिया। घटना का वीडियो सामने आया है। बता दें कि इस तरह पहली बार नहीं हुआ कि राष्ट्रपति बाइडन लड़खड़ाकर गिरे हों। राष्ट्रपति इससे पहले कई बार सीढ़ी चढ़ते और उतरते समय लड़खड़ाकर गिर चुके हैं।


यूक्रेन और पोलैंड की यात्रा हैं बाइडन

घटना अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा यूक्रेन और पोलैंड की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद हुई। उनके वाशिंगटन, डीसी लौटने की तैयारी थी। वायरल वीडियो में दिखाया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन तेजी से विमान की सीढ़ी चढ़ने की कोशिश में हैं। इसी दौरान वह लड़खड़ाकर गिर जाते हैं। लेकिन कुछ देर में खुद को संभाल लेते हैं। खुद को संभालने के बाद जो बाइडन तेजी से अपने विमान में घुस जाते हैं।


व्हाइट हाउस ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

व्हाइट हाउस ने घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। करीब दो साल पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ऐसे ही ज्वाइंट बेस एंड्रयूज की सीढ़ियों पर गिरे थे। इस घटना का भी वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद व्हाइट हाउस ने उनके गिरने के लिए हवा को जिम्मेदार ठहराया था।

Exit mobile version