Site icon Buziness Bytes Hindi

US President Joe Biden: मंदी की दौर के आहट से भारत नहीं चिंतित, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही ये बात

नई दिल्ली। मंदी की आहट और महंगाई के मोर्चे पर लगातार बढ़ रही चुनौती के कारण दुनिया के अधिकांश देश चिंतित और परेशान हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका में मंदी का दौर नहीं आने वाला है। अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा कि भारत जैसे देश को भी मंदी की आहट से डरने की जरूरत नहीं है। भारत पर मंदी का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि मंदी के दौर से भारत और अमेरिका दोनों ही बचे रहेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हम मंदी के दौरा में नहीं जा रहे हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिका में बेरोजगारी दर इतिहास में सबसे कम है। यह मात्र 3.6 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि हम अभी खुद को निवेश करने वाले लोगों के साथ पाते हैं। 

Read also: Namaz in Meerut Complex : मेरठ में कॉप्लेक्स में नमाज पढ़ने के विरोध में हिजामं के सदस्यों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मेरी आशा है कि हम इस विकास से स्थिर विकास की ओर बढ़ेंगे। इसलिए हमारी अर्थव्यवस्था कुछ नीचे दिखेगी। यह भगवान की इच्छा है कि मुझे नहीं लगता कि अमेरिका मंदी का दौर देखेंगा।  भारत को छोड़कर अमेरिका और चीन जैसे दुनिया के अधिकांश बड़े देशों में मंदी की आशंका दिनों दिन गहराती जा रही है। आर्थिक संकेत के आधार पर ब्लूमबर्ग की ओर से दुनिया के अर्थशास्त्रियों के बीच कराए सर्वे में दावा किया है। जिसमें पहले से आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे कई एशियाई देश मंदी की चपेट में आ सकते हैं। बता दें कि रूस और यूक्रेन युद्ध का भी विश्व में आर्थिक मोर्चो पर असर पड़ रहा है। जिसके कारण विश्व के कुछ देश जो कि रूस या फिर यूक्रेन के ऊपर ​आश्रित हैंं उन देशों पर मंदी का असर बुरी तरह से पड़ने वाला है।

Exit mobile version