Site icon Buziness Bytes Hindi

अमरीकी चुनाव: ट्रम्प ने कमला हैरिस को बताया हिन्दू विरोधी

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे से ‘हिंदू अमेरिकियों’ की रक्षा करेंगे और भारत और ‘अपने सबसे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने देश की साझेदारी को मजबूत करेंगे।

दिवाली के अवसर पर सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रम्प ने कहा कि चुनाव में उनकी प्रतिद्वंद्वी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हिंदू अमेरिकियों के छोटे व्यवसायों को नष्ट करना चाहती हैं। इसके विपरीत मैंने टैक्सों, रेगुलेशन में कटौती की, अमेरिकी ऊर्जा को मुक्त किया और हिस्ट्री की सबसे बड़ी इकॉनमी को बिल्ड किया। ट्रम्प ने कहा, हम इसे फिर से करेंगे और पहले से कहीं अधिक बड़ा और बेहतर करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बर्बर हिंसा की भी कड़ी निंदा की, ट्रम्प ने कहा मेरे कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं होता। कमला और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका में और दुनिया भर में हिंदुओं की अनदेखी की है।

वहीँ दूसरी तरफ राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने संदेश में कहा कि इस दिवाली हम एक ऐसे अमेरिका को देख रहे हैं जहां कुछ भी संभव है। अपने दिवाली संदेश में, कमला हैरिस ने कहा कि हम अमेरिका में 1 बिलियन से अधिक लोगों के साथ दीवाली पर दीये जलाते हैं और धकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की लड़ाई का जश्न मनाते हैं।

कमला हैरिस चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैं। वह अपने अफ्रीकी-जमैका और भारतीय अमेरिकी वंश के कारण उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला, पहली अफ्रीकी अमेरिकी और पहली एशियाई अमेरिकी हैं।

Exit mobile version