Site icon Buziness Bytes Hindi

कश्मीर की वादियों में वेकेशन एंजॉय कर रहीं उर्वशी रौतेला


कश्मीर की वादियों में वेकेशन एंजॉय कर रहीं उर्वशी रौतेला

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

उर्वशी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। उर्वशी ने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रीन जैकेट और ब्लैक जींस में नजर आ रही है। साथ में उर्वशी ने ब्लैक कलर के शूज पहने हुए हैं। उर्वशी इस लुक में स्की करती हुई दिखाई दे रही है।

तस्वीरें शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा, “क्या बेहतरीन तरीका है अपना बर्थडे मंथ की शुरूआत का। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।” उर्वशी फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में नजर आने वाली है। यह फिल्म साहित्यकार शेक्सपियर के नाटक ‘द मर्चेंट ऑफ वेनिस’ पर बेस्ड है।

Exit mobile version