Site icon Buziness Bytes Hindi

स्पोर्ट्स ब्रा में उर्वशी रौतेला ने किया ज़बरदस्त वर्क आउट


स्पोर्ट्स ब्रा में उर्वशी रौतेला ने किया ज़बरदस्त वर्क आउट

नई दिल्ली: सभी सेलेब्स इन दिनों अपने फैन्स से शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहने की अपील कर रहे हैं. दरअसल, क्वारंटाइन का वक्त सभी लोगों के लिए काफी मुश्किल था क्योंकि ऐसा पहली बार है जब लोगों को इतने लंबे वक्त तक अपने घरों में रहना पड़ा. ऐसे में इंडस्ट्री के कई सितारें अपनी पोस्ट्स, वीडियो और फोटोज के जरिए लोगों को मोटिवेट कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में खुद की वर्कआउट की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा, ”मैं दुआ करती हूं कि आप सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं. असीम रूप से लचीले हों. मानसिक लचीलापन शारीरिक लचीलेपन से भी अधिक महत्वपूर्ण है. आज अपने दिमाग को स्ट्रेच करें”.

अपनी इस पोस्ट में उर्वशी ने मानसिक स्वास्थ्य की बात की है. वहीं अपनी इस तस्वीर में वह मुश्किल स्ट्रेच करते हुए नजर आ रही हैं. उर्वशी इस तस्वीर में हाल्टर नेक ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा में दिखाई दे रही हैं और उन्होंने अपने लुक को ग्रीन और येलो योगा पैंट्स के साथ कंप्लीट किया है. इसके साथ उर्वशी ने ब्लैक स्नीकर्स पहने हुए हैं और बालों में पोनीटेल बना रखी है.

Exit mobile version