Site icon Buziness Bytes Hindi

UPSC की प्रारंभिक परीक्षा अब 10 अक्टूबर को


UPSC की प्रारंभिक परीक्षा अब 10 अक्टूबर को

नई दिल्ली: संघलोक सेवा आयोग ने कोरोनावायरस की दूसरी लहर को देखते हुए प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज़ की प्रारंभिक परीक्षा यानी प्रीलिमनरी एग्जाम को टाल दिया है. अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को होगी. बता दें कि यह परीक्षा 27 जून को होने वाली थी. इसके लिए 4 मार्च, 2021 को नॉटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन कोविड की दूसरी लहर के चलते देश में स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर है, इसलिए आयोग ने इसे टालने का फैसला किया है. कोरोना की स्थिति को देखते हुए परीक्षा के अभ्यर्थियों की ओर से परीक्षा को टालने की मांग की जा रही थी.

Read also: इजराइल की बमबारी के बीच फिलिस्तीनियों ने अदा की ईद की नमाज़

बता दें कि पिछले साल भी कोरोना के ही चलते प्रीलिम्स को टालना पड़ा था. पिछली बार भी परीक्षाएं 4 अक्टूबर, 2020 तक के लिए टाल दी गई थीं.

Exit mobile version