Site icon Buziness Bytes Hindi

UPSC CSE Result: जारी हुआ सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम, जानें कौन है टॉपर

संघ लोकसेवा आयोग ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है, वहीं यह परिणाम ऑनलाइन रूप से घोषित किया गया है। वहीं जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाया है, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम अनुसार श्रुति शर्मा ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है, इसके साथ ही अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं हैं, वहीं खास बात यह है कि इस साल टॉप-3 में तीनों लड़कियाँ ही हैं।

जानकारी के अनुसार श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज की छात्रा हैं और JNU की पूर्व छात्रा हैं, वहीं वह जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी से UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वहीं इस परिणाम के बाबत जानकारी देते हुये संघ लोक सेवा आयोग ने बताया कि इस बार कि परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिसमें से 244 सामान्य वर्ग, 73 ईडब्लूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर चयन हेतु हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है।

ये हैं टॉपर- 
पहला स्थान- श्रुति शर्मा, क्रमशः- अंकिता अग्रवाल, गामिनी सिंगला, ऐश्वर्य वर्मा, उत्कर्ष द्विवेदी, यक्ष चौधरी, सम्यक एस जैन, इशिता राठी, प्रीतम कुमार, हरकीरत सिंह रंधावा

Exit mobile version