Site icon Buziness Bytes Hindi

Campus Violance: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल, तोड़फोड़, आगज़नी

campus violance

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में आज छात्रों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प के बाद जमकर बवाल हुआ, जो बाद में और हिंसक हो गया. इस दौरान गोली भी चलाई गयी है. हिंसक झड़प में कई छात्रों के बुरी तरह घायल होने की खबर है वहीं हिंसा भड़कने को लेकर कई तरह की बाते कहीं जा रही हैं. बताया जा रहा है कि फीस में बढ़ोत्तरी को लेकर छात्र काफी दिनों से आंदोलित हैं, वहीँ यह भी कहा जा रहा है परिसर में बने बैंक में प्रवेश को लेकर सुरक्षा गॉर्ड से कहा सुनी हुई जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया जबकि एक खबर यह भी है कि पुलिस के आने के बाद मामला और बिगड़ गया.

छात्रों पर चली गोली

छात्रों का आरोप हैं कि पुलिस या सुरक्षा गॉर्डो द्वारा छात्र नेता अजय यादव पर गोली चलाई गयी जिससे छात्र और ज़्यादा भड़क गए. इस दौरान यूनिवर्सिटी कैम्पस में दो मोटरसाइकिलों को आग लगा दी गयी. पुलिस का कहना है कि छात्र उपद्रव पर उतारू हो गए थे और आग भी उन्होंने ही लगाईं है. वहीँ छात्रों का आरोप है कि परिसर में आने के बाद में पुलिस ने आंदोलन कर रहे छात्रों पर पथराव किया जिसमें कई छात्र बुरी तरह घायल हुआ हैं.

कल बंद रहेगा विश्वविद्यालय

वहीँ यह भी बताया जा रहा है कि सुरक्षा गॉर्डो ने गोली पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक पर चलाई है। जिसके बाद छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी शुरु कर दी। खबर के मुताबिक छात्र स्टूडेंट यूनियन की बहाली की मांग कर रहे थे तभी सुरक्षा गार्डों से उनकी झड़प हो गई।बवाल को देखते हुए यूनिवर्सिटी को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है. वहीँ फीस वृद्धि को लेकर प्रशासन का कहना है कि वृद्धि वापस नहीं ली जाएगी।

Exit mobile version