यूपीपीसीएस 2018 के रिजल्ट जारी, अनुज नेहरा बनीं टॉपर

एजुकेशनयूपीपीसीएस 2018 के रिजल्ट जारी, अनुज नेहरा बनीं टॉपर

Date:


यूपीपीसीएस 2018 के रिजल्ट जारी, अनुज नेहरा बनीं टॉपर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (uppsc) ने यूपीपीसीएस एग्जाम2018 का फाइनल रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है. इस परीक्षा में अनुज नेहरा टॉपर बनी हैं जबकि संगीता राघव दूसरे और ज्योति शर्मा को तीसरा स्थान मिला है. इस एग्जाम में तीनों लड़कियों ने टॉप किया है.

दिल्ली की रहने वाली हैं नूपुर
“लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती” इस कहावत का जीता जागता उदाहरण हैं दिल्ली की नूपुर गोयल. नूपुर ने UPSC सिविल सेवा 2019 परीक्षा में 11 हासिल की है और यह सफलता उन्हें अपने आखिरी अटेम्पट यानी 6वें अटेम्प्ट में मिली है.इससे पहले नूपुर अपने किसी भी प्रयास में सफलता हासिल नहीं कर पाई थीं.परन्तु आईएएस बनने के जुनून ने उनका हौसला जगाए रखा और आज उन्होने अपना यह लक्ष्य हासिल कर लिया है.नूपुर गोयल अपने माता पिता और छोटे भाई के साथ दिल्ली के नरेला में रहती हैं.उनके पिता एक व्यवसायी हैं और मां हाउस वाइफ हैं.उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई नरेला से ही पूरी की है जिसके बाद उन्होंने डीटीयू दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल की.नूपुर ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की डिग्री भी प्राप्त की है.

उम्मीदवारों की लिए यह है सलाह
अपनी असफलताओं से सबक लेते हुए नूपुर उम्मीदवारों के लिए सालाह देती हैं की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट और प्रीवियस ईयर पेपर सॉल्व करें. इससे परीक्षा के पैटर्न की भी जानकारी मिलती है और साथ ही तय समय के अंदर पेपर पूरा करने की भी प्रैक्टिस होती है. वही मेंस के लिए ज़्यादा से ज़्यादा लिखने का अभ्यास करें.मॉक टेस्ट दें और हर टेस्ट को 3 घंटों के समय में ही पूरा करने की कोशिश करें.इसी के साथ-साथ निबंध पेपर की भी अच्छे से तैयारी करें. नूपुर का कहना है की सफलता का कोई शार्ट कट नहीं है और असफलता यूपीएससी की यात्रा का अहम हिस्सा है. इसीलिए बिना निराश हुए मेहनत करते रहें और सफलता एक ना एक दिन जरूर मिलेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related