Site icon Buziness Bytes Hindi

अपडेट: दिलीप कुमार को कल मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी


अपडेट: दिलीप कुमार को कल मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी

मुंबई: बॉलीवुड के महानतम अभिनेता की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। उनकी नई हैलट अपडेट में बताया गया है कि उनकी हालत अब पहले से बेहतर स्थिति में है और कल तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.

दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पर आए ताजा ट्वीट के मुताबिक, ‘आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। दिलीप साहब पर एक सफल प्ल्यूरल एस्पीरेशन की गई। मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ. जलील पारकर और डॉ. नितिन गोखले से बात की। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें कल(गुरुवार) को छुट्टी मिल जाएगी।’

Read also: सरकार किसानों से बातचीत को आज भी तैयार: कृषि मंत्री

दिलीप कुमार को बाइलेटरल प्ल्यूरल इफ्यूजन हुआ था। छाती के अन्दर फेफड़े के चारों ओर पानी के जमाव को मेडिकल भाषा में प्ल्यूरल इफ्यूजन कहते हैं। छाती में बार-बार पानी का जमाव होने से फेफड़े पर दबाव की वजह से सांस फूलने लगती है।

Exit mobile version