टेक डेस्क: जून में कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, रिपोर्ट की माने तो जून माह में OnePlus Nord 2, POCO M3 Pro और Samsung के दो धांसू स्मार्टफोन Galaxy M32 और Galaxy A22 5G स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है।
Poco M3 Pro
संभावित कीमत – 16,000 रुपये
POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच के फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का मैक्रो लेंस और तीसरा 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलेगा।
OnePlus Nord CE 5G
संभावित कीमत – 25,000 रुपये
OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन डिजाइन में OnePlus Nord N10 5G की तरह होगा। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए एक ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। कनेक्टिवटी के लिए USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy M32
संभावित कीमत- 17,000 रुपये
Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 प्रोसेसर के साथ आएगा | स्मार्टफोन में 6GB रैम और एचडी डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। डिवाइस एंड्राइड 11 बेस्ड One UI आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करेगा।
Read also: युविका चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज
Samsung Galaxy A22 5G
संभावित कीमत – 16,000 रुपये
Samsung Galaxy A22 स्मार्टफोन को 5G के साथ 4G वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के 5G मॉडल में 6.4 इंच की LCD स्क्रीन दी जा सकती है। स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है, प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा, डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। फोन में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

