UP Vidhan Sabha Election 2022: मतगणना की मिलेगी आनलाइन जानकारी,इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए बिछाई जा रही फिक्स लाइन

विधानसभा चुनावUP Vidhan Sabha Election 2022: मतगणना की मिलेगी आनलाइन जानकारी,इंटरनेट कनेक्टिविटी के...

Date:


UP Vidhan Sabha Election 2022: मतगणना की मिलेगी आनलाइन जानकारी,इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए बिछाई जा रही फिक्स लाइन

बुलंदशहर। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना (Counting of votes for UP assembly elections 2022) की तैयारी अब जोरों पर है। मतगणना में अब मात्र एक सप्ताह का ही समय बचा है। आगामी 10 मार्च को मतगणना होगी। इस बार मतगणना की हाईटैक तैयारी की जा रही है। मतगणना की आनलाइन जानकारी के लिए हाईटेक तैयारी की जा रही है। इसे लिए मतगणना स्थल पर इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए फिक्स लाइन बिछाई जा रही है। जिससे निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर परिणामों को आसानी से लोड किया जा सके।

Read also: चुनाव परिणाम धर्म और जाति की राजनीति पर मुद्दों की जीत को सिद्ध करेगा : भूपेश बघेल

जिले में पहले चरण में विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) के लिए वोट डाले गए थे। पहले चरण में गत 10 फरवरी को मतदान हुआ था। प्रदेश में सात चरणों के चुनाव में छह चरण के लिए मतदान पड़ चुके हैं। अब मतदान केद्रों पर मतगणना की तैयारी चल रही है। जिले में नवीन मंडी परिसर में मतगणना कराई जाएगी। यहां पर जिले की सभी सातों सीटों के लिए मतगणना अलग—अलग हाल में कराई जाएगी। इसकी व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक हाल में दो-दो टेबिलों पर मतगणना का काम किया जाएगा। प्रत्येक मतगणना हाल में एक एआरओ भी तैनात रहेंगे। ईटीपीबीएस की स्क्रीनिंग के अलावा डाक मतपत्रों की गिनती का काम इन्हीं एआरओ के जिम्मे रहेगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के पोर्टल पर परिणाम अपलोड तुरंत डाला जाएगा। प्रत्याशी और उनके मतगणना अभिकर्ताओं के अलावा मतगणना कार्मिकों को मतगणना हाल में प्रवेश के लिए अलग से गेट बनाए जाएंगे।

Read also: इराकी चुनाव परिणामों को खारिज करने वाले 2 प्रदर्शनकारी संघर्ष में मारे गए

विधानसभावार मजिस्ट्रेट बनाकर सौंपी जिम्मेदारी

व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले की सभी विधानसभा वार मजिस्ट्रेटों (Assembly wise magistrates) की तैनात की जाएगी। जिसमें बुलंदशहर और स्याना विधानसभा के मजिस्ट्रेट सीडीओ अभिषेक पांडेय को बनाया गया है। सिकंदराबाद और खुर्जा की जिम्मेदारी एडीएम-ई डा. प्रशांत कुमार और डिबाई,सिकंदराबाद विधानसभा की जिम्मेदारी एडीएम एफ विवेक कुमार मिश्र को सौंपी गई है। वहीं अनूपशहर विस पर चीनी मिल के जीएम वैभव मिश्रा को तैनात रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related