Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Vidhan Sabha Chunav Live: पूर्वांचल के इन बाहुबलियों की दो चरणों में होगी अग्निपरीक्षा, कितनी आसान हो पायेगी इस बार राह


UP Vidhan Sabha Chunav Live: पूर्वांचल के इन बाहुबलियों की दो चरणों में होगी अग्निपरीक्षा, कितनी आसान हो पायेगी इस बार राह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) में 5 चरणों के मतदान हो चुके हैं अब छठे और सातवें चरण के मतदान होने हैं यह मतदान 3 मार्च और 7 मार्च को होंगे, ऐसे में इन दो चरणों में एक से 111 सीटों पर मतदान होंगे। यह दो चरण पूर्वांचल का हिस्सा कहा जाता है और ऐसे में पूर्वांचल में कई बाहुबली चुनावी मैदान में है। छठे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) गोरखपुर में मैदान में तो वही चिल्लू पार विधानसभा सीट से हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी सपा से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे है। तो वही जौनपुर से  धनंजय सिंह गाजीपुर से ओपी राजभर और उनके बेटे अरविंद विजय मिश्रा अब्बास अंसारी जैसे दिग्गजों बाहुबली चुनावी मैदान में है  जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर है।

Read also: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करती दिखाई दे रही भाजपा : सर्वे

चिल्लूपार विधानसभा में नही चला है योगी आदित्यनाथ का जादू

गोरखपुर के चिल्लू पार विधानसभा सीट से पूर्वांचल के बाहुबली ब्राह्मणों (Bahubali brahmins) का चेहरा माने जाने वाले शंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी सपा से चुनाव मैदान में है इस सीट पर राजनीतिक पंडितों की निगाहें क्योंकि सीट पर अब तक योगी आदित्यनाथ का जादू ही नहीं चला

बाहुबली विजय मिश्र और धनंजय सिंह के सामने भी चुनौती

अजीत सिंह हत्याकांड (Ajit Singh murder case) से सुर्खियों में रहे बाहुबली धनंजय सिंह जौनपुर के मल्हनी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं तो वही आगरा जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्र भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं दोनों बाहुबलियों का अपने क्षेत्र में बड़ा प्रभाव माना जाता है दोनों की सीटों पर प्रदेशभर की नजर लगी हुई है

Read also: विकास दूबे स्टाइल में एक और एनकाउंटर, अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोप लखनऊ में हुआ ढेर

बेटों के कंधे पर है पिता के विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी

अंसारी बंधुओं के बेटों की कंधों पर भी अपने पिता की विरासत को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है एक और मुख्तार अंसारी की बेटे अब्बास अंसारी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे तो वहीं के बड़े भाई के बेटे मुन्नू अंसारी मोहम्मदाबाद चुनावी मैदान में हैं लोगों की निगाहें लोग जाना चाहे पूर्वांचल परिवार के सदस्य सियासत में क्या रंग लाएंगे।

Exit mobile version