Site icon Buziness Bytes Hindi

UP यूपी चुनाव 2022: चुनाव से पूर्व भाजपा प्रतयाशी के काफिले पर हमला,सपा प्रत्याशी के खिलाफ दी तहरीर


UP यूपी चुनाव 2022: चुनाव से पूर्व भाजपा प्रतयाशी के काफिले पर हमला,सपा प्रत्याशी के खिलाफ दी तहरीर

लखनऊ। छठैं चरण के चुनाव (6th phase elections 2022) का मतदान शुरू होने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के काफिले पर हमला किया गया। यह हमला दयाशंकर पर बलिया में किया गया। वे सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं। बताया जाता है कि कुछ अराजकतत्वों ने बुधवार की देर रात उनके काफिले पर हमला कर दिया। ईंट पत्थर से किए गए हमले में भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह (BJP candidate Dayashankar Singh) के काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर काफी संख्या में भारी फोर्स पहुंच गया। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। बलिया की सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह दुबहड़ क्षेत्र के गांव अखार जनसंपर्क को जा रहे थे।

Read also: UP चुनाव 2022: पूर्वांचल के रण में पिछड़ी जाति के दिग्गजों और योगी की होगी असल परीक्षा

इसी दौरान कुछ लोग दो गाड़ियों में बैठकर आए और उन्होंने पहले तो हवाई फायरिंग की। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी की गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दयाशंकर सिंह को अपशब्द भी कहे। अराजकतत्वों ने कई गाड़ियों के शीशों को ईंट-पत्थर से चकनाचूर कर दिया। थाना पुलिस को इसकी जानकारी हुई तौ मौके की ओर दौड़ पड़े। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने हमले के पीछे सपा प्रत्याशी नारद राय (SP candidate Narad Rai) का हाथ बताया है। उन्होंने तहरीर में भी सपा प्रत्याशी का नाम दिया है।

Exit mobile version