Site icon Buziness Bytes Hindi

मानसून सत्र से पहले यूपी विधानसभा के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव


मानसून सत्र से पहले यूपी विधानसभा के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मॉनसून सत्र शूरू होने से पहले ही विधानसभा के 20 स्टाफ टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा और अन्य करीब 600 कर्मचारियों का टेस्ट किया गया था. कोरोना पॉजिटिव मिले विधानसभा के स्टाफ में सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं.

मॉनसून सत्र 20 अगस्त से
उत्तर प्रेदश विधानसभा का मॉनसून सत्र 20 अगस्त से शुरू हो रहा है. मॉनसून सत्र से पहले सभी विधायकों और विधानसभा के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराने को कहा गया था. विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन दिन का होगा.

बचाव के लिए जरूरी एहतियात
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया था कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी एहतियात को लेकर वे सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं. विधानसभा के स्पीकर आज विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे. इसके बाद 19 अगस्त को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. स्पीकर कोरोना से बचाव के लिए जरूरी एहतियात को लेकर वे सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं.

एक सीट का होगा गैप
विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए सदन में विधायकों की सीट के बीच एक सीट का गैप रहेगा. लॉबी एरिया और दर्शक दीर्घा का भी उपयोग किया जाएगा. नियमों के अनुसार 6 महीने के अंदर सत्र बुलाना जरूरी है. इसीलिए तीन दिन का सत्र बुलाया गया है.

सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग के इंतजाम
विधानसभा सभा स्पीकर का कहना था कि सत्र के दौरान सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के भी इंतजाम किए जाएंगे. हृदय नारायण दीक्षित ने कहा था कि सत्र के दौरान सभी सियासी दलों ने सहयोग करने की बात की है.

दर्शक दीर्घ में भी बैठेंगे विधायक
कोरोना संकट के बीच संसद का मॉनसून सत्र बुलाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं. संसद में भी सांसदों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा और चैंबर का उपयोग किए जाने की योजना है. संसद सत्र के लिए कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा सचिवालय को अगस्त के तीसरे सप्ताह तक तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए थे.

Exit mobile version