Site icon Buziness Bytes Hindi

UP TET 2021 Paper Leak: टीईटी प्रश्नपत्र आउट मामले का आरोपी अरविंद एसटीएफ ने पकड़ा


UP TET 2021 Paper Leak: टीईटी प्रश्नपत्र आउट मामले का आरोपी अरविंद एसटीएफ ने पकड़ा

मेरठ। एसटीएफ मेरठ ने टीईटी 2021 परीक्षा प्रश्नपत्र आउट (UP TET 2021 Paper Leak) मामले के मुख्य आरोपी अरविंद राणा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीईटी 2021 परीक्षा प्रश्नपत्र आउट मामले का मुख्य आरोपी अरविंद राणा पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। एसटीएफ मेरठ ने अरविंद राणा को मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना से गिरफ्तार किया है। एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी अरविंद राणा शातिर किस्म का अपराधी है और यह हर परीक्षा में नकल और प्रश्नपत्र आउट कराने का माहिर है।

Read also: गर्भवती महिला ने पहले दी टीईटी की परीक्षा उसके बाद बेटी को दिया जन्म

टीईटी 2021 परीक्षा प्रश्नपत्र आउट (UP TET 2021 Paper Leak) कराने में शामली निवासी अरविंद राणा का नाम सामने आया था। जिसके चलते उसको नामजद मुख्य आरोपी बनाया था। आरोपी अरविंद राणा और उसके साथी को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से गिरफ्तार किया है। वहीं टीईटी 2021 परीक्षा प्रश्नपत्र आउट के एक अन्य मामले में एक आरोरी निर्दोष चौधरी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। टीईटी 2021 परीक्षा प्रश्नपत्र आउट मामले में आरोपी निर्दोष चौधरी अलीगढ़ का रहने वाला है। निर्दोष ने शामली कोर्ट में सरेंडर किया। इसकी जानकारी एसटीएफ टीम को लगी तो वह भी शामली पहुंच गई। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि निर्दोष चौधरी ने विकास निवासी कांधला को पांच लाख में टीईटी का पेपर बेचा था।

Exit mobile version