मुख्तार अंसारी के शूटर हनुमान का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी के शूटर हनुमान का एनकाउंटर

Date:


मुख्तार अंसारी के शूटर हनुमान का एनकाउंटर

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी इनामी बदमाश को यूपी पुलिस ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. आरोपी का नाम राकेश पांडेय है.

एक लाख का इनामी
राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पांडेय को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. उस पर एक लाख रुपये का इनाम था. राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी का करीबी था. लखनऊ के सरोजनीनगर में STF ने राकेश पांडेय का एनकाउंटर किया. मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी गैंग का बड़ा शूटर बन गया था.

लम्बा आपराधिक इतिहास
मऊ के कोपागंज का रहने वाला राकेश पांडेय कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल था. मऊ में ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना सिंह और अन्य की दोहरे हत्याकांड में भी मुख्तार अंसारी के साथ हनुमान पांडेय आरोपी था. एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश राकेश पांडेय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. राजधानी लखनऊ सहित रायबरेली, गाजीपुर व मऊ में 10 मुकदमे गंभीर धाराओं में पंजीकृत हैं.

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुई मुठभेड़
एसटीएफ के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, बनारस एसटीएफ और लखनऊ एसटीएफ को इनपुट था कि इनामी बदमाश इनोवा कार से जा रहा है. इस दौरान हमने पीछा किया और सरोजनी नगर थाने के आगे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रोकने की कोशिश की. जवाब में बदमाश ने एसटीएफ पर फायर कर दिया. इसके बाद कार्रवाई में इनामी बदमाश को मार गिराया गया. उसके ऊपर 1 लाख का इनाम भी था. वाराणसी की टीम आ गई है और मौके की जांच कर रही है.

मुख्तार अंसारी का नाम
इस हत्याकांड में बाहुबली मुख्तार अंसारी का नाम सामने आया था. करीब आधा दर्जन बदमाशों ने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय और उनके 6 अन्य साथियों को गोलियों से भून दिया था. हमलावरों ने 6 एके-47 राइफलों से 400 से ज्यादा गोलियां चलाई थीं. इस हमले में मारे गए सात लोगों के शरीर से 67 गोलियां बरामद की गई थीं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...