Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Shocking Incident: मकान मालिक और नौकर मिलकर करते रहे नाबालिंग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर उड़े परिजनों के होश पुलिस बना रही समझौते का दबाव


UP Shocking Incident: मकान मालिक और नौकर मिलकर करते रहे नाबालिंग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर उड़े परिजनों के होश पुलिस बना रही समझौते का दबाव

मथुरा। जिले के थाना शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत रहने वाले एक परिवार की नाबालिंग ने अपने ही मकान मालिक और उसके नोकर पर बहला फुसलाकर बलात्कार करने के आरोप लगाए हैं। किशोरी का आरोप है कि उसके साथ उसका मकान मालिक और मकान मालिक का नौकर लंबे समय से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे थे, जिसके चलते किशोरी गर्भवती हो गई। वहीं पीड़िता के परिवार का आरोप है कि पुलिस राजीनामा करने का दबाब बना रही है। 

Read also: Breaking News: दुष्कर्म पीड़िता का एक ही सबूत दोष सिद्ध करने के लिए काफी: हाईकोर्ट

दरअसल आगरा की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ मथुरा के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पिछले 6 साल से सुशील जादौन डेरी वालों के यहां किराए के मकान में रह रही थी। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले अचानक से किशोरी की तबीयत खराब हुई जिसके चलते परिजन किशोरी को उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक द्वारा किशोरी को गर्भवती होने की बात कही गयी। किशोरी के परिजनों को जब बेटी के प्रेग्नेंट होने की बात पता चला तो उनके पैरों तले से ज़मीन खिसक गई। जिसके बाद जब परिजनों ने किशोरी से कड़ाई से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि काफी समय से सुशील जादौन का पुत्र गौरव जादौन और उसका नौकर भरतो उसके साथ गलत काम कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस द्वारा परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर एक आरोपी भरतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पीड़ित परिजन अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पुलिस के आलाधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। कोई भी अधिकारी पीड़ितों की सुनने को तैयार नहीं हैं। 

Read also: राजस्थान : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में विधायक के बेटे समेत 5 पर मामला दर्ज

अपने साथ हुई दरिंदगी की घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि गौरव की पत्नी अपने बच्चे को खिलवाने के लिए घर ले जाया करती थी। उसी दौरान ये लोग मेरे साथ बारी बारी से बलात्कार करते थे। मैंने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मेरे परिवार के साथ मुझे जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़िता का कहना की पुलिस ने नोकर को तो गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने कहा कि पुलिस राजीनामा का दबाब बना रही है। 

Exit mobile version