Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Scholarship 2022: पहली से आठवीं तक के छात्रों को अब मिलेगी 1100 रुपये की छात्रवृत्ति, सरकार ने की घोषणा

उत्तर प्रदेश में कमजोर वर्ग के छात्रों के लिये लंबे समय से छात्रवृत्ति योजना शुरू है, जहाँ अब सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुये इसके बाबत एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। वहीं अब नयी योजना के तहत छात्रों को 1100 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, वहीं इसके लिये किसी भी प्रकार के आवेदन करने की जरुरत नहीं होगी। बता दें कि इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो उत्तर प्रदेश सरकार के परिषदीय विद्यालयों यानी प्राइमरी और अपर प्राइमरी में पढ़ रहें हैं, जहाँ सरकार अब उनके अभिभावकों के खाते में सीधे 1100 रुपये की राशि भेजेगी।

वहीं इस योजना के जरिये कुल 1 करोड़ 80 लाख छात्र सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे, वहीं यह राशि उनके स्कूल बैग, ड्रेस आदि खरीदने को दी जा रही है। वहीं इस रकम को इसी को ध्यान में रखकर दिया जा रहा है, जिसमें 2 जोड़ी स्कूल ड्रेस-600 रुपये, स्वेटर के लिये- 200 रुपये, जूते और मोजे के लिये- 125 रुपये, स्कूल बैग- 175 रुपये जोड़े गये हैं। बता दें कि पहले यह सामग्री स्कूलों के माध्यम से ही छात्रों तक पहुँचायी जाती थी, लेकिन इसके टेंडर में कुछ दिनों बाद खामियां देखने को मिलने लगी।

वहीं इन टेंडर में कभी क्वालिटी का ध्यान नहीं रखा जाता था तो कभी देरी से इन्हें छात्रों तक पहुँचाया जाता था। जिसके कारण सरकार ने अब इसमें बड़ा फैसला लेते हुये इसे सीधे छात्रों के अभिभावकों तक पहुँचाने का फैसला किया है। दूसरी ओर इसे पाने के लिये छात्रों को कोई भी आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी, इसके लिये स्कूल ही इससे संबंधित जानकारी शिक्षा परिषद तक भेजेंगे।

Exit mobile version