उत्तर प्रदेश में होने वाली यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आज आवेदन का अंतिम दिन है, बता दें कि पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी जिसे बढ़ाकर 5 मई किया गया था। वहीं पॉलीटेक्निक में आवेदन के लिये उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions. nic.in पर जाना होगा, जहाँ से वह आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर पायेंगे।
वहीं इस आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, अपलोड जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद ही अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठने के योग्य माने जायेंगे। दूसरी ओर इस प्रवेश परीक्षा की तिथि 06 जून से 10 जून घोषित की गयी है, इसके साथ ही जो आवेदक आज के दिन अपनी प्रक्रियाओं को पूरा कर लेंगे वह आगामी 29-30 मई के मध्य में एडमिट कार्ड पा सकेंगे।
जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया की समाप्ति के बाद आवेदन में सुधार की तिथि 07 से 12 मई घोषित की गयी है, जहाँ आवेदकों को आवेदन में सुधार के लिये 5 दिन मिलेंगे।
यह है इस बार की प्रवेश परीक्षा का पैटर्न-
वहीं इस बार की परीक्षा में एक पेपर आयेगा जोकि 100 प्रश्नों का होगा, जिसकी 3 घंटे निर्धारित की गयी है। वहीं प्रत्येक सही प्रश्न के लिये 4 अंक प्रदान किये जायेंगे, साथ ही गलत उत्तर के एक चौथाई अंक काटने का प्रावधान किया गया है। वहीं इस परीक्षा की आंसर सीट 13 जून को जारी की जायेगी, साथ ही परिणाम 17 जून को घोषित किये जायेंगे।
