Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News Today: 28 लाख कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार, नाराजगी दूर करने की कोशिश


UP News Today: 28 लाख कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी में योगी सरकार, नाराजगी दूर करने की कोशिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 28 लाख कर्मचारियों को मई से महंगाई भत्ता देने की तैयारी है। केंद्र सरकार ने तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है अब राज्य सरकार भी इसकी तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि यूपी में 16 लाख कार्यरत और 12 लाख रिटायर हैं जिनको इसका लाभ मिलना है। गौरतलब है कि अब तक राज्य कर्मचारियों को मूल वेतन का 31 फीसदी डीए मिलता था जो बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने से करीब एक हजार करोड़ रूपये का अतिरिक्त भार आयेगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि जनवरी से इस डीए को लागू किया जाएगा।

Read also: एनएचआरसी ने बीरभूम जिले में 8 लोगों को जिंदा जलाने के मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

यूपी के चुनावों में माना जा रहा था कि राज्य कर्मचारी भाजपा से नाराज हैं। पोस्टल बैलट में इसकी झलक भी देखने को मिली थी। ऐसे में इस नाराजगी को कम करने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। सूत्रों का दावा है कि कर्मचारियों की नाराजगी को अब और बीजेपी मोल लेना नहीं चाहती है। ऐसे में इसको देर से लागू करने के बजाय जल्द ही लागू कर दिया गया है। यह दावा किया जा रहा है कि मई महीने का जो वेतन मिलेगा वह डीए का करीब 34 फीसदी होगा। वित्त विभाग में इसकी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कार्मिक विभाग भी समन्वय बनाकर इसको पूरा करने में मदद कर रहा है। माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों में सरकार इसका आधिकारिक ऐलान भी कर सकती है। केंद्र सरकार ने जनवरी 2022 से अपने कर्मियों का डीए तीन फीसदी बढ़ा दिया था। ऐसे में यूपी सरकार भी जनवरी से ही इसकी बढ़ोत्तरी करेगी। ऐसे में पिछले तीन महीने यानी जनवरी से मार्च के वेतन का बकाया डीए भी कर्मियों को दिया जाएगा। अप्रैल का डीए मई माह के वेतन में जुड़कर आयेगा।

Read also: आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार ने मूवी टिकट की कीमतों में किया बदलाव

एक डीए नवंबर में हो चुका है लागू

कर्मचारियों को साल में दो बार डीए मिलता है। नियमानुसार यह डीए जनवरी और जुलाई में लागू होता है। लेकिन अक्सर इसमें देरी होती रहती है। पिछले साल भी जुलाई वाला डीए नवंबर में मिला था। दिसंबर 2021 के माह में नए डीए के साथ तनख्वाह मिली थी। हालांकि बकाया पैसा बाद में एरियर के तौर पर कर्मचारियों को मिल जाता है।

Exit mobile version