Site icon Buziness Bytes Hindi

Bareilly News : योगी पर टिप्पणी करने वाले सपा विधायक शहजिल के पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त

बरेली: सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप की एनओसी जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने निरस्त कर दी है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप का लाइसेंस भी निरस्त हो गया है। 

इतना ही नहीं डीएम ने पेट्रोल पंप की जमीन के जांच के आदेश दिए हैं कि कहीं सरकारी जमीन पर कब्जा कर तो पेट्रोल पंप का निर्माण नहीं कराया गया था। 7 अप्रैल को बरेली विकास प्राधिकरण ने पेट्रोल पम्प का नक्शा पास न होने के कारण पेट्रोल पंप को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था।

Also Read: Lucknow: भाजपा की संसदीय बोर्ड बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि पेट्रोल पंप को शर्तों पर एनओसी जारी की गई थी। नक्शा पास होने की शर्त एनओसी जारी की गई थी लेकिन नक्शा पास न होने की वजह से बीडीए ने पेट्रोल पंप पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। जिसके बाद पेट्रोल पम्प की एनओसी निरस्त कर दी गई है।

शहजिल इस्लाम ने कुछ दिन पहले एक स्वागत कार्यक्रम में सीएम योगी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमे उन्होंने कहा था कि उनकी आवाज निकलेगी तो हमारी बन्दूक से धुंआ नहीं गोली निकलेगी।

 इस बयान के बाद शहजिल के रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पम्प को बरेली विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया था।

Exit mobile version