Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: रमापति शास्त्री बने यूपी के प्रोटेम स्पीकर,विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ


UP News: रमापति शास्त्री बने यूपी के प्रोटेम स्पीकर,विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ

लखनऊ। पूर्व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री (Former Social Welfare Minister Ramapati Shastri) को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रोटेेम स्पीकर नियुक्त किया है। जो नवनिर्वाचित विधायकों को 28—29 मार्च को शपथ दिलाएंगे। विधायक रमापति शास्त्री गोंडा जिले की मनकापुर सीट से पहली बार 1974 में विधायक बने थे उसके बाद से लगातार छठी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। रामपति शास्त्री कल्याण सिंह मंत्रिमंडल में समाज कल्याण और राजस्व मंत्री बने। इसके बाद बसपा की मायवती और भाजपा की कल्याण सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। 2017 में भी रमापति शास्त्री योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री बने थे।

Read also: अखिलेश बोले, विधान परिषद के चुनाव में भाजपा ले रही गुंडागर्दी का सहारा

रमापति शास्त्री (Ramapati Shastri) लगातार आठवीं बार विधायक निर्वाचित हुए। 18 वीं विधानसभा में सदन के सबसे वरिष्ठ विधायक होने के कारण शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया। रमापति शास्त्री के अलावा अन्य पांच विधायकों को भी राज्यपाल ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए नियुक्त किया है। ​ये पांच विधायक है पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व संसदीय कार्य और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेश खन्ना, रामपाल और फतेह बहादुर सिंह। राजभवन में राज्यपाल आगामी 26 मार्च को प्रोटेम स्पीकर के साथ इन विधायकों को भी शपथ दिलाएंगी।

Exit mobile version