UP News Live: पुलिस और बदमाशों में सुबह हुई ठांय—ठांय, इनामी के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेशUP News Live: पुलिस और बदमाशों में सुबह हुई ठांय—ठांय, इनामी के...

Date:

गाजियाबाद। जिले में आज सुबह तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच ठांय—ठांय हो गई। जिसमें एक इनामी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस और बदमाशों के बीच अब जिले में आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो रही है। 
देर रात थाना मुरादनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हुई जब पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान अचानक एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें रोकने का इशारा किया गया। लेकिन उन्होंने अपनी बाइक को रोकने के बजाय भगा दिया। पुलिस ने इनका पीछा किया और बदमाशों ने आपने आपको घिरा हुआ देखा तो पुलिस की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। उधर जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग हुई इस दौरान इनकी बाइक फिसल गई और एक युवक के पैर में गोली लगी। घायल युवक की पहचान 25 हजारी इनामी बदमाश आमिर पुत्र नबाब निवासी मौ0 मेबातियान थाना दादरी गौतम बुध नगर के रूप में हुई।

Read also: ज्ञानवापी मस्जिद पर मौलाना तौकीर का बयान कानून—व्यवस्था बिगाड़ने वाला : जैनुरार्शिददीन

जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉ0 ईरज राजा ने बताया कि एसओजी व थाना पुलिस सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गंगनहर पटरी से मसूरी की तरफ जाने वाले रास्ते पर बिना नम्बर अपाची बाइक पर आ रहे अपराधियों एवं एसओजी ग्रामीण तथा मुरादनगर पुलिस में हुई मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश आमिर पुत्र नबाब निवासी मौ0 मेबातियान थाना दादरी गौतम बुध नगर को गोली लगी। उन्होंने बताया कि पूछताछ में घायल आमिर ने बताया कि वह और उसके साथी शमशाद काला एवं नौशाद मिलकर करनाल हरियाणा में ई-रिक्शा एवं गाड़ियों एवं जनरेटर की बैटरी चोरी करते थे। जिसमें उसका साथी नौशाद पकड़ा गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related