Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : NCR के प्रदूषण से मिलेगी लोगों को निजात, 25 हजार उद्योगों को दिए जाएंगे पीएनजी कनेक्शन

गाजियाबाद। प्रदूषण से भयावह होते हालातों को नियंत्रण किए जाने के उद्देश्य से सरकार ने एक विशेष योजना पर कार्य करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते जून 2022 तक ही करीब 25 हजार उद्योगों तक पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बाकायदा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उद्यम सभागार में संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में औद्योगिक इकाइयों एवं जनरेटर सेट को पीएनजी पर कन्वर्ट किए जाने के लिए एक विशेष बैठक हुई। 

Also Read : UP News : आईएएस अधिकारियों की नाक के नीचे फर्जीवाड़ा कर चौकीदार बना करोड़पति, CO ने किया बर्खास्त

जिसमें इस पर तेजी से कार्य किए जाने की योजना तैयार की गई है। इस दौरान आईजीएल की तकनीकी अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया। उधर सभागार में मौजूद उद्यमियों ने भी मांग की है। कि जिस क्षेत्र में अभी तक गैस पाइपलाइन नहीं डली हैं। उन सभी क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन यदि बिछा दी जाएं तो उद्यमियों को औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी में कन्वर्ट करने में बेहद सुविधा होगी।

इस मौके पर मौजूद रहे संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा भी सभी उद्यमियों से औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी पर कन्वर्ट कराने के लिए कहा गया। ताकि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण अंकुश लगाया जा सके और प्रदूषण यदि एकाएक बढ़ता है तो औद्योगिक इकाइयों को बंद कराए जाने की आवश्यकता ना पड़े। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदूषण के स्तर बढ़ जाने के कारण जिले में तमाम ऐसी औद्योगिक इकाई है। जिन्हें बंद करना पड़ा है।

Alos Read : Corona Virus News : चौथी लहर ने पकड़ी देश में रफ्तार, उप्र सहित इन राज्यों में खराब हो रहे हालात  

उन्होंने बताया कि जिले में करीब 26 हजार औद्योगिक इकाइयां मौजूद है। जहां पर हर तरह के सामान का निर्माण किया जाता है और उसकी सप्लाई दूर-दूर तक भी जाती है। इनमें से करीब 750 इकाइयों में ही पीएनजी कनेक्शन मौजूद है। इसलिए अन्य इकाइयों में भी जल्द से जल्द आईजीएल द्वारा उन इलाकों में पाइप लाइन बिछाई जाने के बाद पीएनजी कनेक्शन दिए जाएं।

Exit mobile version